25.5 C
Jabalpur
October 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नवरात्र पर नागरिकों को नहीं होगी परेशानी, निगमायुक्त ने अधिकारियों को फील्ड में उतरकर कार्य करने के दिए निर्देश



नवरात्र में स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश व्यवस्था रहेगी चाक-चैबंद, निगमायुक्त ने दिए निर्देश
जबलपुर। नवरात्र के पावन पर्व पर नागरिकों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और सुगम यातायात को निरंतर बनाए रखने के उद्देश्य से निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने आज निगम के समस्त विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।प्रातः 10ः30 बजे आयोजित इस बैठक में सभी अपर आयुक्त, उपायुक्त और विभागीय प्रमुख उपस्थित रहे। बैठक में निगमायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी स्वयं फील्ड में उतरकर जमीनी हकीकत देखें और कार्यों को गति दें।
बैठक के दौरान निगमायुक्त ने मुख्य रूप से मंदिर परिसरों, पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों पर निरंतर सफाई अभियान चलाये जाने तथा कचरा समय पर उठाया जाये। श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता रहे और सभी प्रमुख मार्गों एवं गलियों में स्ट्रीट लाइटें सुचारू रूप से कार्य करें। पर्व के दौरान भीड़-भाड़ को देखते हुए यातायात में किसी प्रकार का व्यवधान न आए, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से काम करें।
व्यवस्थाओं की समीक्षा के साथ-साथ निगमायुक्त श्री अहिरवार ने निगम के आंतरिक प्रशासनिक कार्यों पर भी जोर दिया। उन्होंने स्थापना शाखा के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ग्रेडेशन लिस्ट तथा अन्य लंबित प्रशासनिक प्रक्रियाओं को समय-सीमा के भीतर प्राथमिकता से पूर्ण किया जाए।

अन्य ख़बरें

गोपाल बाग तालाब में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

Newsdesk

कलेक्टर और एसपी ने विद्यार्थियों से किया संवाद, यूपीएससी की तैयारी के दिए टिप्स

Newsdesk

कलेक्टर ने ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading