25.5 C
Jabalpur
October 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गरबे की थाप पर झूमे रेल अधिकारी और कर्मचारी



महाप्रबंधक और मंडल रेल प्रबंधक ने सपत्नीक की शिरकत, सैकड़ों प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
जबलपुर। गरबे की थाप, उत्साह की उमंग और खुशियों के रंगों से  रेल्वे अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति से शुक्रवार को पूरा माहौल सराबोर हो गया। पश्चिम मध्य रेलवे मजदूर संघ (WCRMS) का भव्य गरबा महोत्सव हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह अपनी पत्नी के साथ तथा मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा अपनी पत्नी के साथ गरबा स्थल पहुंचे। उनकी उपस्थिति से आयोजन की गरिमा और उत्साह में वृद्धि हुई। इस अवसर पर WCRMS के महामंत्री अशोक शर्मा, मंडल सचिव एस.एन. शुक्ला, मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, महिला महामंत्री सविता त्रिपाठी सतीश कुमार सहित संदीप श्रोत, अनिल कुमार यादव, चंद्रकला, दुर्गा, सरला, श्यामकला, रेखा, डॉली, अपराजिता, खुशबू, माधुरी, दीप्ति, बॉबी भंवर, दीपशिखा, संगीता और उर्मिला सहित अनेक लोगों की सहभागिता रही।
महोत्सव का विशेष आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब गणमान्य अतिथियों ने सैकड़ों प्रतिभागियों के साथ गरबा की थाप पर कदम से कदम मिलाकर नृत्य किया। पारंपरिक गरबा गीतों और संगीत की धुनों पर थिरकते प्रतिभागियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में उत्साह, उल्लास और आपसी सौहार्द का अनूठा संगम देखने को मिला।
WCRMS का यह आयोजन रेलवे परिवार के सदस्यों को एक मंच पर लाने और आपसी मेलजोल को बढ़ावा देने का अवसर बना। गरबा महोत्सव में सभी की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

अन्य ख़बरें

गोपाल बाग तालाब में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

Newsdesk

कलेक्टर और एसपी ने विद्यार्थियों से किया संवाद, यूपीएससी की तैयारी के दिए टिप्स

Newsdesk

कलेक्टर ने ग्रामीणों से किया संवाद, समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading