23.7 C
Jabalpur
October 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कलेक्टर और एसपी ने विद्यार्थियों से किया संवाद, यूपीएससी की तैयारी के दिए टिप्स



मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत रानीताल कटाव स्कूल पहुंचे अधिकारी, विद्यार्थियों के सवालों का किया समाधान
जबलपुर। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने शुक्रवार को मझौली विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीताल कटाव में विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई और भविष्य के लक्ष्यों के संबंध में चर्चा की।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने बच्चों द्वारा यूपीएससी परीक्षा की तैयारी को लेकर पूछे गए प्रश्नों के जवाब देते हुए उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सही दिशा में प्रयास करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गेहलोत भी उपस्थित रहे। अधिकारियों के साथ संवाद के दौरान विद्यार्थियों को अपनी जिज्ञासाएं रखने और भविष्य की तैयारी से जुड़े सवाल पूछने का अवसर मिला।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जनसंवाद कर नागरिकों, विद्यार्थियों और हितग्राहियों से सीधे संपर्क स्थापित किया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

अदाणी इलेक्ट्रिसिटी ने मुंबई में 700 से अधिक पंडालों में नवरात्रि और दुर्गा पूजा समारोहों को किया रोशन

Newsdesk

दशहरा चल समारोह में 20 अक्टूबर को मालवीय चौक पर सजेगा सम्मान मंच

Newsdesk

बीना स्टेशन को बायपास करेंगी कई ट्रेनें, 26 अक्टूबर तक बदला रहेगा संचालन

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading