23.3 C
Jabalpur
October 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गरबा पंडाल में हंगामा, पहचान छिपाकर गरबा खेलने का आरोप; बजरंग दल ने दो युवकों को पकड़ा



जबलपुर। मदन महल थाना क्षेत्र स्थित दादा परिसर में आयोजित गरबा महोत्सव के दौरान गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात विवाद की स्थिति बन गई। यहां बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो युवकों को पकड़ लिया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राशिद खान और शानू खान नामक दोनों युवक अपनी पहचान छिपाकर गरबा खेल रहे थे।
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 12 बजे की है। गरबा पंडाल में दोनों युवकों को लेकर विवाद होने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता उन्हें लेकर मदन महल थाने पहुंचे। इस घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया।
आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गरबा महोत्सव के आयोजकों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि पंडाल में प्रवेश देने से पहले लोगों के पहचान पत्रों की जांच की जानी चाहिए थी। कार्यकर्ताओं ने बिना आईडी कार्ड की जांच के प्रवेश देने के मामले में आयोजकों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल, दोनों युवकों पर लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि तथा मामले में आगे की कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

अन्य ख़बरें

गुड्स शेड निर्माण की लेटलतीफी से माल लोडिंग, अनलोडिंग करने व्यापारी परेशान

Newsdesk

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, घायलों को अस्पताल छोड़कर चालक फरार

Newsdesk

गोपाल बाग तालाब में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading