23.3 C
Jabalpur
October 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर, घायलों को अस्पताल छोड़कर चालक फरार



जबलपुर। नोहटा रोड पर शुक्रवार दोपहर कार और बाइक के बीच हुई भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक घायलों को अस्पताल पहुंचाकर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर चालक की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बटियागढ़ निवासी गजेंद्र लोधी (28) और हिंडोरिया निवासी टिक्कू लोधी (22) बाइक से जबलपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नोहटा रोड पर डिवाइडर पार करते समय जबलपुर की ओर से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिरकर काफी दूर तक घिसटते चले गए। हादसे में दोनों को शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
दुर्घटना होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और कार चालक को रोक लिया। इसके बाद चालक दोनों घायलों को अस्पताल ले गया, लेकिन वहां कार छोड़कर फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाई और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ शुरू की। फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्य ख़बरें

गुड्स शेड निर्माण की लेटलतीफी से माल लोडिंग, अनलोडिंग करने व्यापारी परेशान

Newsdesk

गरबा पंडाल में हंगामा, पहचान छिपाकर गरबा खेलने का आरोप; बजरंग दल ने दो युवकों को पकड़ा

Newsdesk

गोपाल बाग तालाब में मिला शव, इलाके में मचा हड़कंप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading