28.5 C
Jabalpur
October 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

‘टीपू सुल्तान कोई स्वतंत्रता सेनानी नहीं, विलेन था’, कांग्रेस नेता के बयान पर भाजपा-शिवसेना का पलटवार

नई दिल्ली,  मालेगांव में टीपू सुल्तान के समर्थन में लगाए गए नारों को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार की टिप्पणी पर महाराष्ट्र की राजनीति गरमाने लगी है। शनिवार को भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के नेताओं ने विजय वडेट्टीवार पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान कोई स्वतंत्रता सेनानी नहीं था, बल्कि एक विलेन था, जिसने भारत को बर्बाद किया। मालेगांव में मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में कथित तौर पर ‘हमें चाहिए आजादी, टीपू वाली आजादी’ जैसे नारे लगाए गए थे। इस पर विवाद तब और बढ़ा, जब कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने टीपू सुल्तान के समर्थन में बयान दिया। उन्होंने कहा, “क्या टीपू सुल्तान देशद्रोही था?

उसके इतिहास को गलत तरीके से पेश किया गया। छत्रपति शिवाजी महाराज सहित उस दौर के राजा देशद्रोही नहीं थे। लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखने वाले लोगों को आंदोलन करने या किसी का फोटो लगाने पर राष्ट्रद्रोही, आतंकी या नक्सली नहीं कहा जाना चाहिए।” इस पर पलटवार करते हुए शिवसेना नेता शाइना एनसी ने आईएएनएस से कहा है, “टीपू सुल्तान कोई स्वतंत्रता सेनानी नहीं है। वह विलेन थे, जिन्होंने भारत को बर्बाद किया और महिलाओं का बलात्कार किया। कांग्रेस पार्टी उन्हें ऐसे प्रस्तुत कर रही है, जैसे वे औपनिवेशिक-विरोधी नेता और अत्यंत सक्षम प्रशासक थे। सच्चाई यह है कि जो धार्मिक उत्पीड़न करते हैं, वह जंग हो या पॉलिसी, वह लोगों के लिए नहीं, बल्कि स्वार्थ के लिए है।

” वहीं, भाजपा नेता परिणय फुके ने कहा, “मालेगांव में आंदोलन एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए मुस्लिम रोहिंग्याओं का आंदोलन था। इस आंदोलन के पीछे का उद्देश्य बड़े पैमाने पर देश में अराजकता फैलाने का है और देश को बदनाम करने का है।” कांग्रेस नेता की टिप्पणी पर उन्होंने कहा, “विजय वडेट्टीवार को पहले इतिहास पढ़ लेना चाहिए। टीपू सुल्तान ने कितने हिंदुओं को मारा और कितने हिंदुओं का कत्लेआम किया, यह इतिहास में दर्ज है।” परिणय फुके ने यह भी कहा कि जिस तरह राहुल गांधी इस देश में ‘रिजीम चेंज’ करने और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उसी तरह उनके शिष्य विजय वडेट्टीवार कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

दिल्ली की कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ जारी किया जमानती वारंट, मानहानि केस में कार्रवाई

Newsdesk

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर लालकृष्ण आडवाणी का हाल जाना

Newsdesk

बिहार : मुजफ्फरपुर के बगलामुखी मंदिर में गर्भगृह के नीचे स्थापित है सहस्रदल महायंत्र, नवरात्र में होती है विशेष साधना

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading