20.6 C
Jabalpur
October 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कलेक्टर-एसपी ने किया गौरीघाट और तिलवारा विसर्जन कुंड का निरीक्षण


श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और साफ-सफाई के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश
जबलपुर। मूर्ति विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय और नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने गौरीघाट स्थित भटौली विसर्जन कुंड तथा तिलवारा घाट विसर्जन कुंड का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने दोनों स्थलों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
गौरीघाट स्थित भटौली विसर्जन कुंड के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि मूर्ति विसर्जन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर रविशंकर राय, एसडीएम अनुराग सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
इसके बाद अधिकारियों ने तिलवारा घाट स्थित विसर्जन कुंड का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। यहां साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और कंट्रोल रूम की कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि विसर्जन स्थल पर स्वच्छता बनाए रखने के साथ सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय किए जाएं। कंट्रोल रूम के माध्यम से विसर्जन से जुड़ी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाए, ताकि किसी भी स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू रहें और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र के बीड में हाईवे पर कार और बस में भीषण टक्कर, परिवार के पांच सदस्यों की मौत

Newsdesk

फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ का संदेश लेकर कटनी पहुंची राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली, कटनी पुलिस ने किया भव्य स्वागत

Newsdesk

*विसर्जन की तैयारियां, कलेक्टर,एसपी और निगमायुक्त ने किया विसर्जन मार्गों का निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading