बालाघाट 16 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकसित भारत-2047, सुशासन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए शॉर्ट वीडियो रील तैयार की गईं। इन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और महाविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड किया गया। इस गतिविधि में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स, भूतपूर्व विद्यार्थियों, स्थानीय नागरिकों, छात्र-छात्राओं एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। भूतपूर्व विद्यार्थी भागेंद्र कुमार पटले के साथ यांसू डोंगरे, आरजू वैद्य एवं तोहित खान सहित अन्य विद्यार्थियों ने वीडियो बनाकर जनजागरूकता में योगदान दिया।
कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार मराठे के निर्देशन में किया गया। जिला नोडल अधिकारी डॉ. सरिता खोब्रागड़े, संयोजक डॉ. डुलेश्वरी टेम्भरे एवं सदस्य प्रोफेसर सुखचंद्र ऐड़े के सहयोग तथा श्री परसराम ठाकरे, श्रीमती चित्रमाला भिमटे एवं डॉ. ताराचंद बढ़घैया के नेतृत्व में गतिविधियां संचालित हुईं। प्राचार्य डॉ. मराठे ने इसे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, डिजिटल माध्यमों के सकारात्मक उपयोग और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल बताया।


