23.2 C
Jabalpur
October 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शहर में 1 नवंबर से लागू होगी नई सफाई व्यवस्था, 15 एजेंसियां सूचीबद्ध



इलाहाबाद चौक का नाम होगा विकसित भारत संकल्प सेवा चौक, कैरव्स चौक बनेगा ईश्वरदास रोहाणी चौक
जबलपुर। नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने, दो प्रमुख चौराहों के नाम बदलने, लीज प्रकरणों के निराकरण और पटाखा व्यापारियों को राहत देने से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में नई सफाई व्यवस्था 1 नवंबर से लागू की जाएगी।
सफाई व्यवस्था के लिए 35 निविदाकारों ने दिखाई रुचि
महापौर ने बताया कि नगर निगम के संभाग क्रमांक 1 से 16 तक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और सफाई कार्यों के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई थीं। इसमें कुल 35 निविदाकारों ने भाग लिया। तकनीकी परीक्षण के बाद 17 निविदाकार पात्र और 18 अपात्र पाए गए। पात्र निविदाकारों की वित्तीय निविदाएं 5 अक्टूबर को खोली गईं।
निविदा प्रक्रिया में न्यूनतम 10 प्रतिशत सर्विस चार्ज निर्धारित किया गया था। इससे कम दर प्रस्तुत करने के कारण सेंगर सिक्योरिटी एंड सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड और कामथेन सिक्योरिटी सर्विस की निविदाएं अमान्य किए जाने योग्य पाई गईं। प्रक्रिया के तहत 15 एजेंसियों को सूचीबद्ध किया गया है।
सूचीबद्ध एजेंसियों में आर. प्रियांशी कंस्ट्रक्शन एंड फैसिलिटी, मां नर्मदा साईं सेवा समिति, महाराष्ट्र विकास ग्रुप कंपनी, एच.एस. सर्विस प्रोवाइडर, थर्डआई सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, सक्षम फैसिलिटी सर्विसेज, किंग सिक्योरिटी गार्ड्स सर्विसेज, रक्षक सिक्योरिटास, क्रिएन्टम सिक्योरिटी सॉल्यूशंस, बिलीव सॉल्यूशन सर्विसेज, ब्रह्मन्हे मल्टीसर्विस, श्री बर्फानी सिक्योरिटी सर्विस, मां नर्मदा सफाई संरक्षक कामगार एंड लेबर कॉन्ट्रैक्ट कोऑपरेटिव सोसायटी, टैक्सी जंक्शन और अल्ट्रा क्लीन एंड केयर सर्विसेज शामिल हैं।
दो चौराहों के नाम बदलने को मंजूरी
एमआईसी ने सिविल लाइन स्थित इलाहाबाद चौक का नाम बदलकर विकसित भारत संकल्प सेवा चौक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। वहीं, कैरव्स चौक अब ईश्वरदास रोहाणी चौक के नाम से जाना जाएगा। इन नामकरण प्रस्तावों को बैठक में सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई।
पटाखा व्यापारियों को मिलेगी राहत
त्योहारी सीजन को देखते हुए पटाखा व्यापारियों से संबंधित प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। इसका उद्देश्य व्यापारियों को स्थान आवंटन और अन्य औपचारिकताओं में सुविधा प्रदान करना है। बैठक में लीज प्रकरणों के निराकरण से जुड़े विषयों पर भी निर्णय लिए गए।
बैठक में एमआईसी सदस्य डॉ. सुभाष तिवारी, विवेक राम सोनकर, दामोदर सोनी, अंशुल राघवेंद्र यादव, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, अशफाक परवेज कुरैशी, उपायुक्त संभव अयाची, शिवांगी महाजन और स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र के बीड में हाईवे पर कार और बस में भीषण टक्कर, परिवार के पांच सदस्यों की मौत

Newsdesk

फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ का संदेश लेकर कटनी पहुंची राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली, कटनी पुलिस ने किया भव्य स्वागत

Newsdesk

*विसर्जन की तैयारियां, कलेक्टर,एसपी और निगमायुक्त ने किया विसर्जन मार्गों का निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading