23.2 C
Jabalpur
October 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

162 साल पुरानी गोविंदगंज रामलीला को मिला भव्य प्रवेश द्वार



विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय के प्रयासों से हुआ निर्माण, पं. वासुदेव शास्त्री और मगरिया मासाब ने किया लोकार्पण
जबलपुर। संस्कारधानी की 162 वर्षों पुरानी सांस्कृतिक धरोहर श्री गोविंदगंज रामलीला समिति के नवनिर्मित भव्य प्रवेश द्वार का शनिवार को लोकार्पण किया गया। पूज्य पंडित वासुदेव शास्त्री और समिति के वरिष्ठ मार्गदर्शक मगरिया मासाब के कर-कमलों से उद्घाटन संपन्न हुआ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय के प्रयासों से निर्मित यह द्वार रामलीला की ऐतिहासिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देगा।
इस अवसर पर विधायक डॉ. अभिलाष पाण्डेय ने कहा कि डेढ़ शताब्दी से अधिक पुरानी गोविंदगंज रामलीला संस्कारधानी की सांस्कृतिक अस्मिता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। भगवान श्रीराम के आदर्शों और सनातन परंपराओं से जुड़ी यह धरोहर पीढ़ियों से लोगों की आस्था का केंद्र रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास सेवा, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार के पांच सूत्रीय मॉडल पर आधारित है। विकास कार्यों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का संरक्षण और संवर्धन भी प्राथमिकता है।
गोविंदगंज रामलीला समिति के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने नवनिर्मित प्रवेश द्वार के निर्माण में सहयोग के लिए विधायक डॉ. पाण्डेय के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में पूर्व महापौर प्रभात साहू, क्षेत्रीय पार्षद वर्षा मनोज सेन, राकेश पाठक, मोहन महाराज, राजेश पाठक, अजय तिवारी, आयुष चौबे, राहुल रजक, दिलीप पटेल, विजय सरावगी और अंकित पाठक सहित सलिल जैन, रामलीला समिति के पदाधिकारी, साधु-संत और बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र के बीड में हाईवे पर कार और बस में भीषण टक्कर, परिवार के पांच सदस्यों की मौत

Newsdesk

फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ का संदेश लेकर कटनी पहुंची राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली, कटनी पुलिस ने किया भव्य स्वागत

Newsdesk

*विसर्जन की तैयारियां, कलेक्टर,एसपी और निगमायुक्त ने किया विसर्जन मार्गों का निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading