विधायक विवेक पटेल ने अधिकारियों के साथ दशहरा मैदान का किया निरीक्षण,पर्व को धूमधाम से मनाने तैयारियां तेज**
*वारासिवनी*-शहर में इस वर्ष विजयादशमी का पावन पर्व बेहद भव्य और ऐतिहासिक रूप में मनाया जाएगा।आगामी 20 अक्टूबर दिन मंगलवार को आयोजित होने वाला दशहरा उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से दशहरा आयोजन समिति के अध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक विवेक विक्की पटेल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दशहरा मैदान पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय के पूर्व सभी कार्य करने के निर्देश दिए।इस दौरान तहसीलदार वंदना कुशराम,थाना प्रभारी अनूप कुमार उईके,नगर पालिका सीएमओ सूर्य प्रकाश उइके,विद्युत विभाग के जेई राहुल तूरकर,समाजसेवी संजयसिंह कछवाह,प्रमोद खंडेलवार,सुदेश गुड्डू सोनी,राहुल अरोरा,चिंटू जैन,पवन बिसेन सहित पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।
*शोभायात्रा में चलित झांकियां और दशहरा मैदान में कटक की आतिशबाजी रहेगी आकर्षण का केंद्र*
सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले क्षेत्रीय विधायक विवेक विक्की पटेल ने बताया कि इस वर्ष शहरवासियों को दशहरा उत्सव के दौरान एक अनूठा और भव्य आयोजन देखने को मिलेगा।उत्सव को आकर्षक एवं मनमोहक बनाने के लिए सुंदर और भव्य झांकियां निकाली जाएंगी।जिनमें स्थानीय कलाकारों के साथ बाहर से आए कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।वहीं इसके अलावा दशहरा मैदान में महाराष्ट्र,छत्तीसगढ़ से नन्हे बाल कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही कटक की आतिशबाजी देखने को मिलेगी।जो आयोजन को और भी खास बनाएंगे।
*58 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन*
इस वर्ष दशहरा मैदान में 58 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा।आयोजन को लेकर तैयारियां तेजी से जारी हैं।और रावण दहन की व्यवस्था भी लगभग पूर्णता की ओर है।भव्य झांकियों,सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और रावण दहन के साथ वारासिवनी में विजयादशमी का पर्व उत्साह,उल्लास और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में मनाए जाने की तैयारी है।


