23.2 C
Jabalpur
October 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

किरनापुर एसडीएम व थाना प्रभारी ने किया दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण


किरनापुर:-वर्तमान में चल रहे नवरात्रि एवं आने वाले दशहरा पर्व की पूर्व तैयारी हेतु एसडीएम कमलचन्द सिहसार किरनापुर एवं थाना प्रभारी किरनापुर निरीक्षक राजकुमार चौधरी द्वारा थाना किरनापुर अंतर्गत आने वाले दशहरा मैदान एवं विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया जाकर जायजा लिया गया। ताकि दशहरा पर्व एवं श्री दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हो सके
संपूर्ण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिवों को भी उनके ग्रामों में विसर्जन स्थल तालाब इत्यादि पर आवश्यक जयलकड़ी के पल रस्सी एवं सुरक्षा संबंधी बैनर इत्यादि लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि ग्रामीण अंचलों में भी शांतिपूर्वक विसर्जन संपन्न हो सके। नवरात्रि का पर्व समाप्ति की हो रहा है मंगलवार से सार्वजनिक स्थलों पर विराजित की गई दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला प्रारंभ हो जाएगा, जो सुरक्षित और बिना जोखिम के हो जाए। जिसको लेकर एसडीएम एवं थाना प्रभारी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिए इसमें किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या दुर्घटना और विसर्जन स्थल के आसपास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने की बात कही। रात्रि के समय प्रतिमा विसर्जन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।

अन्य ख़बरें

महाराष्ट्र के बीड में हाईवे पर कार और बस में भीषण टक्कर, परिवार के पांच सदस्यों की मौत

Newsdesk

फाइट अगेंस्ट ड्रग्स’ का संदेश लेकर कटनी पहुंची राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली, कटनी पुलिस ने किया भव्य स्वागत

Newsdesk

*विसर्जन की तैयारियां, कलेक्टर,एसपी और निगमायुक्त ने किया विसर्जन मार्गों का निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading