31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एमपी ईस्ट डिस्कॉम  एमडी अजय गुप्ता ने किया 400 केवी सबस्टेशन  का निरीक्षण



जबलपुर । मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अजय गुप्ता ने मुख्यमंत्री जन विश्वास योजना के अंतर्गत एमपी ट्रांसको के 400 केवी सबस्टेशन सागर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबस्टेशन की कार्यप्रणाली, लोड प्रबंधन, रबी सीजन में बढ़ने वाली बिजली की मांग के मद्देनजर तैयारियों तथा  पावर ट्रांसफॉर्मर की  स्थापना से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान श्री गुप्ता ने सबस्टेशन में स्थापित स्काडा की कार्यप्रणाली को समझा। एमपी ट्रांसको सागर के अधीक्षण अभियंता (परीक्षण) श्री के.के. अहिरवाल ने उन्हें इस प्रणाली के कार्यों एवं उपयोगिता की जानकारी दी।श्री गुप्ता ने सबस्टेशन में स्थापित किए जा रहे 500 एमवीए क्षमता के  पावर ट्रांसफॉर्मर के कार्य की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली।

इस अवसर पर सागर रीजन डिस्कॉम के मुख्य अभियंता एस.आर. येम्दे, एमडी कार्यालय के महाप्रबंधक नीरज कुचया, सागर परीक्षण  सर्किल के अधीक्षण अभियंता के के अहिरवाल,
सागर ओएंडएम की अधीक्षण अभियंता श्रीमती चंद्ररेखा प्रभाकर तथा , सागर टेस्टिंग
संभाग के कार्यपालन अभियंता आर.के. गुप्ता  आदि उपस्थित थे।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading