21.9 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

करंट हादसे में मृत युवकों के घर पहुंचे मंत्री राकेश सिंह, परिजनों को बंधाया ढांढस



घायल विक्की रैकवार के घर पहुंचकर जाना हालचाल, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं
जबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह शुक्रवार देर शाम मझौली पहुंचे। यहां उन्होंने 21 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान करंट लगने से असमय काल के गाल में समा गए प्रिंस चौहान और विकास राजपूत के घर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस दुख की घड़ी में ढांढस बंधाया।
मंत्री सिंह ने दोनों मृतकों के परिजनों से चर्चा कर उनके दुख में सहभागी बनने का प्रयास किया। उन्होंने इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परिवारों के प्रति सहानुभूति जताई। इस दौरान उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और कठिन समय में धैर्य बनाए रखने की बात कही।
इसके बाद लोक निर्माण मंत्री हादसे में घायल विक्की रैकवार के घर पहुंचे। उन्होंने घायल की कुशलक्षेम पूछी और उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही परिजनों से भी चर्चा कर उनका हालचाल जाना।
दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए इस हादसे में दो युवकों की मौत और एक व्यक्ति के घायल होने से क्षेत्र में शोक का माहौल है। मंत्री राकेश सिंह का पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचना इस दुखद घटना के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

अन्य ख़बरें

दिल्ली के विख्यात डॉक्टरों ने जांची बुजुर्गों की सेहत

Newsdesk

सिहोरा में दर्दनाक हादसा, नानी-नातिन की पिकअप वाहन ने कुचला, वृद्धा की मौत, युवती गंभीर

Newsdesk

आउटसोर्स और संविदा कर्मियों को मिले कानूनी हक

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading