31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आईसीसीसी और आईटीएमएस की व्यवस्थाएं होंगी मजबूत, हर वार्ड की रिपोर्ट तीन दिन में तैयार करने के निर्देश



निगमायुक्त अग्रिम कुमार ने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का किया निरीक्षण, सफाई-पेयजल व्यवस्था सुधारने पर जोर
जबलपुर। शहर की सफाई, पेयजल और यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त अग्रिम कुमार ने दमोह नाका स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आईसीसीसी) और इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तकनीकी व्यवस्थाओं, निगरानी प्रणाली और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लेते हुए अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग, स्पष्ट जवाबदेही और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त ने आईसीसीसी में संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सिस्टम को नियमित अपडेट रखने और प्रत्येक शिफ्ट में कर्मचारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित करने को कहा। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक का उद्देश्य केवल निगरानी करना नहीं, बल्कि शहर की समस्याओं की पहचान कर उनका समय पर निराकरण करना भी है। आईटीएमएस के माध्यम से यातायात निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए भी आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए।

तीन दिन में तैयार होगी वार्डवार रिपोर्ट

निगमायुक्त ने आईसीसीसी से प्राप्त डेटा के आधार पर शहर के प्रत्येक वार्ड की विशेष रिपोर्ट अगले तीन दिनों में तैयार करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट के माध्यम से सफाई और पेयजल संबंधी समस्याओं का आकलन कर उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्वास्थ्य, पेयजल और कर्मशाला विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया, ताकि मैदानी स्तर पर व्यवस्थाओं में सुधार हो सके।

वेस्ट टू एनर्जी प्लांट का निरीक्षण

निगमायुक्त ने वेस्ट टू एनर्जी प्लांट की कार्यप्रणाली का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने के लिए तकनीकी निगरानी के साथ मैदानी कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन भी जरूरी है। वार्ड स्तर पर सफाई कार्यों की नियमित समीक्षा और समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह चौहान, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अभिनव मिश्रा, तकनीकी अधिकारी बालेंदु शुक्ला सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

पापोरी हर्ष की ‘द जुगनी स्टोरी’ ने गुरुग्राम की शाम को संगीत और यादों के जश्न में बदला

Newsdesk

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण के दौरान विस्फोट, चालक समेत पांच लोगों की मौत

Newsdesk

जेडीयू ने अनंत सिंह और नीलम देवी को 6 साल के लिए किया निष्कासित, पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading