हरे कृष्ण आश्रम भेड़ाघाट में गूंजेगा संकीर्तन
जबलपुर। हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट में चातुर्मास विश्राम पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कल 26 अक्टूबर सोमवार को शरद स्नान दान पूर्णिमा पर सुबह 6 बजे नर्मदा पंचकोशी स्वर्ण कलश, भगवान राधा-कृष्ण, लड्डू गोपाल तथा तुलसी मैया की एक साथ संकीर्तन करते हुए 108 परिक्रमाएं प्रारंभ की जाएंगी। यह स्वर्ण कलश की अंतिम परिक्रमा होगी। इसके साथ ही 24 नवंबर कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार को प्रातः 8:30 बजे 504 वीं नर्मदा पंचकोशी परिक्रमा महाकुंभ का विशाल आयोजन आश्रम परिसर में संपन्न होगा। इसी पावन संदर्भ में चंद्रा मोटर दमोह नाका मेगा मार्ट के बाजू में संकीर्ताचार्य सुरेश विश्वकर्मा एवं नर्मदा चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल अध्यक्ष विनोद दीवान के सानिध्य में महाकुंभ कार्यालय का विधि-विधान पूर्वक उद्घाटन किया गया।
दमोह नाका में खुला भव्य महाकुंभ का मुख्य केंद्र
सैकड़ों वर्षों की निरंतर धार्मिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए परिक्रमा संयोजक श्याम मनोहर पटेल के नेतृत्व में नवीन कार्यालय का संचालन आरंभ हुआ। इस पावन अवसर पर नर्मदा महाआरती के संस्थापक डॉ सुधीर अग्रवाल, पंचकोशी संरक्षक श्रीमती सुषमा शंकर पटेल, अध्यक्ष दुर्गा पटेल एवं सह संयोजक मनोज गुलाबबानी उपस्थित रहे।
भक्तों की मौजूदगी में संकीर्तन और सेवा संकल्प
उद्घाटन समारोह में शिव कुमार पटेल, विनोद विश्वकर्मा, कैलाश विश्वकर्मा, छन्नू राम पटेल, अशोक विश्वकर्मा, वीरेंद्र नामदेव, गणेश विश्वकर्मा, चंद्र कुमार पटेल, रवि प्रताप सिंह, मनोहर विश्वकर्मा, राजेंद्र कसेरा तथा गोपाल जी ने सम्मिलित होकर आगामी धार्मिक आयोजन को सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।


