नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन, राजू बाविसताले बने प्रांतीय अध्यक्ष; विभिन्न जिलों के समाजजन हुए शामिल
सी टाइम्स कुरई,- डहरवाल कलार समाज की प्रांतीय बैठक रविवार को कुरई में आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक विकास को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई। बैठक में नागपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट एवं सिवनी जिले से समाज के वरिष्ठजन और प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक का आयोजन डहरवाल कलार समाज, सिवनी के अध्यक्ष यादवराव डहरवाल एवं उनकी कार्यकारिणी तथा कुरई तहसील अध्यक्ष संजय डहरवाल और उनकी टीम द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नागपुर से अखिल डहरवाल कलार समाज के अध्यक्ष नरेश उचीबगले अपनी समिति के साथ उपस्थित रहे। वहीं अखंड डहरवाल कलार समाज, नागपुर के अध्यक्ष खिलेंद्र बिटले भी अपनी टीम के साथ शामिल हुए।
नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन
बैठक में सर्वसम्मति से शिवाजी बाविसताले को संरक्षक, राजू बाविसताले को प्रांतीय अध्यक्ष, विजय बाविसताले (बालाघाट) को सचिव तथा सुधीर राठौर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
उपाध्यक्ष: दीपक सोनगड़े, घनश्याम डहरवाल, कृष्णकुमार साकरे एवं देवलाल सोनवाने।
सह सचिव: पुरुषोत्तम डहरवाल, रमेश बिटले, उत्तम सोनगड़े, मेहतलाल चावलपाने एवं देवलाल राठौड़।
संगठन मंत्री: शिवप्रसाद मंडलेकर।
सह संगठन मंत्री: डी.सी. डहरवाल एवं योगेश डहरवाल।
कार्यकारी सदस्य: विश्वा डहरवाल, गुलाब राठौड़, राजू नगरगड़े, राजेश बामनोटे, भूपेन्द्र डहरवाल, राजेश डहरवाल, अशोक सोनगड़े, अखिलेश डहरवाल, नीमचंद राठौर, लक्ष्मीचंद सोनगड़े, पंकज लोनारे एवं भैयालाल डहरवाल।
सामाजिक एकता और विकास पर जोर
बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकजुटता बनाए रखने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। उपस्थित समाजजनों ने युवाओं को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ने, समाजहित के कार्यों को प्रोत्साहित करने तथा सामाजिक विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता बताई।
विभिन्न जिलों से आए समाज के प्रतिनिधियों की सहभागिता से बैठक में संगठनात्मक एकता का संदेश दिया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।


