25.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

साहू समाज ने थामा अनाथ बहनों का हाथ, पढ़ाई के लिए दिए 50 हजार रुपये


Lसमृद्धि और सृष्टि की स्कूल फीस का संकट हुआ दूर शिक्षा सहायता कोष से दोनों को 25-25 हजार रुपये के चेक सौंपे

जबलपुर। माता-पिता को खो चुकीं दो नाबालिग बहनों की पढ़ाई पर आर्थिक संकट के बादल मंडराने लगे थे, लेकिन जिला साहू समाज ने मदद के लिए आगे आकर उनके भविष्य को संवारने की पहल की है। ग्रीन सिटी क्षेत्र में रहने वाली स्वर्गीय संदीप साहू की बेटियों समृद्धि साहू और सृष्टि साहू को स्कूल की फीस जमा करने के लिए कुल 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। समाज की ओर से 11वीं कक्षा में अध्ययनरत समृद्धि और पांचवीं कक्षा की छात्रा सृष्टि को 25-25 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए।
अभिभावकों के निधन के बाद दोनों बहनों के सामने पढ़ाई जारी रखने की चुनौती खड़ी हो गई थी। परिवार की कठिन परिस्थितियों को देखते हुए जिला साहू समाज ने अपने शिक्षा सहायता कोष से आर्थिक सहयोग देने का निर्णय लिया, ताकि पैसों की कमी के कारण उनकी पढ़ाई बाधित न हो और वे नियमित रूप से स्कूल जा सकें।
सहायता प्रदान करने के अवसर पर समाज के संरक्षक प्रभात साहू, अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष डी.के. साहू, शिक्षा सहायता कोष के अध्यक्ष सुबोध साहू और प्रचार मंत्री राज साहू उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य रवि साहू, प्रीतम लाल साहू और डॉ. निशा साहू ने भी दोनों छात्राओं को सहयोग प्रदान करने में सहभागिता की।
समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद और संकटग्रस्त परिवारों के बच्चों की शिक्षा को जारी रखना सामूहिक सामाजिक जिम्मेदारी है। आर्थिक अभाव के कारण किसी बच्चे का भविष्य प्रभावित नहीं होना चाहिए। समय पर मिलने वाली सहायता बच्चों में आत्मविश्वास जगाती है और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देती है।
जिला साहू समाज की इस पहल ने सामाजिक सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश दिया है। साथ ही सक्षम नागरिकों से जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करने की अपील भी की गई, ताकि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उनकी पढ़ाई और सपने अधूरे न रहें।

अन्य ख़बरें

कुरई में डहरवाल कलार समाज की प्रांतीय बैठक संपन्न

Newsdesk

राज्य स्तरीय कलारिपयट्टू प्रतियोगिता में सिवनी के खिलाड़ियों ने जीते पांच पदक

Newsdesk

अमरकंटक में गूंजा गीता का संदेश, घर-घर गीता पहुंचाने का लिया संकल्प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading