November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विद्युत करंट लगाकर गौर का शिकार, वन विभाग ने आरोपियों को हिरासत में लिया



मांस, गौर के अवशेष, विद्युत तार और शिकार में प्रयुक्त सामग्री जब्त, वन अपराध दर्ज
बालाघाट, 01 नवंबर 2026। दक्षिण सामान्य वनमंडल बालाघाट के अंतर्गत वन परिक्षेत्र हट्टा की बीट गोदरी में वन्यप्राणी गौर का शिकार किए जाने का मामला सामने आया है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में गौर का शिकार विद्युत करंट लगाकर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

    वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 1 नवंबर को वन परिक्षेत्र हट्टा की बीट गोदरी के कक्ष क्रमांक 204 में वन्यप्राणी गौर के शिकार की सूचना मिली थी। इस पर फ्लाई स्कॉड, वन वृत्त बालाघाट एवं वन परिक्षेत्र हट्टा के वन अमले ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान आरोपियों के पास से मांस जब्त किया गया तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

    आरोपियों से पूछताछ और उनकी निशानदेही पर की गई प्रारंभिक जांच में पता चला कि वन्यप्राणी गौर का शिकार विद्युत करंट लगाकर किया गया था। वन विभाग की टीम ने घटनास्थल से गौर के अवशेष, विद्युत तार एवं शिकार में इस्तेमाल की गई अन्य सामग्री भी जब्त की है।


     मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर वन अपराध प्रकरण क्रमांक 16294/15, दिनांक 1 नवंबर 2026 पंजीबद्ध किया गया है। वन विभाग द्वारा प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है तथा आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

अन्य ख़बरें

अवैध रूप से भण्डारित रेत का किया गया विनिष्टिकरण

Newsdesk

गड्ढों की सरकार, सफेद घेरों से जवाब! ‘लाड़ला गड्ढा योजना’ लेकर मैदान में उतरे मानवेंद्र मिश्रा

Newsdesk

वारासिवनी में नहर से मिला इंडियन गौर का शव, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Newsdesk

Leave a Comment