*
अनुशासन से निरंतर कार्य करने पर सफलता निश्चित ही मिलती हैं-डॉ चरनदास ढेंगरे
किरनापुर में कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं चिंतन शिविर संपन्न।
किरनापुर, 1 नवंबर 2026।*
दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया अर्थात भारतीय बौद्ध महासभा, जिला शाखा बालाघाट के मार्गदर्शन में तहसील एवं नगर शाखा किरनापुर के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. बाबा साहब आंबेडकर मंगल भवन, परसाटोला (किरनापुर) में एक दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण एवं चिंतन शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ तथागत गौतम बुद्ध एवं भारतरत्न परमपूज्य बोधिसत्व डॉ. बाबासाहब आंबेडकर जी के छायाचित्रों पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं पूजा-वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात उपस्थित पदाधिकारियों एवं शिविरार्थियों का परिचय कराया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं अन्य पदाधिकारियों से मुख्य प्रशिक्षक केंद्रीय शिक्षक आद.अशोक केदारे जी (मुंबई),प्रमुख अतिथि, प्रशिक्षक एवं शिविर उद्घाटक प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय शिक्षक आद डॉ.चरनदास ढेंगरे जी थे,विशेष अतिथि प्रदेश सचिव एवं केंद्रीय शिक्षक आद.आर.के. कठाने,राज्य शाखा के कार्य.सचिव आद.राजकपूर कामड़े जी, जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मेश्राम जी, जिला सचिव (संस्कार) आर.के. शेन्डे जी,जिला संगठक आद.हरिदास मेश्राम,आद.इन्द्रकला कठाने जिला संगठक,गौतम भीमटे तहसील कोषाध्यक्ष,सरोज ताईं भीमटे नगर अध्यक्ष महिला विभाग, एस.एल. घरड़े नगर अध्यक्ष,नगर महासचिव प्रमोद नागवंशी सहित विभिन्न ग्राम शाखाओं के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता दुरेंद्र सावनकर तहसील अध्यक्ष द्वारा की धम्म संस्था दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया के उद्देश्य,दृष्टिकोण और मिशन,
शाखा का कामकाज कैसे करें और हिसाब कैसे लिखें?-आद अशोक केदारे ,तथा कार्यकर्ता और प्रबोधन की आचारसंहिता एवं पदाधिकारी और उनकी जिम्मेदारियां डॉ.चरनंदास ढेंगरे द्वारा इन विषयों पर प्रशिक्षण दिया
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य अतिथि केदारे जी ने बताया कि जमा खर्चा का हिसाब यह संस्था का आईना हे,सभी शाखाओं ने अपना जमा खर्चा का हिसाब अप टू डेट रखना चाहिए प्रमुख अतिथि डॉ.ढेंगरे जी बताया कि अनुशासन से निरंतर कार्य करने पर सफलता निश्चित रूप से मिलती है,इसी प्रकार आर.के. शेन्डे जिला सचिव ने समापन अवसर पर अपने उद्बोधन में प्रशिक्षण शिविर की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं,शिविर में लुभेंद्र रावते,कपिल वानखेड़े,विनोद भीमटे,शेखर भीमटे सहित मुख्यालय एवं ग्रामीण शाखाओं के भारी संख्या में पदाधिकारी शामील थे।
कार्यक्रम के अंत में समापन गाथा के साथ कार्यक्रम का समापन कर सभी को स्वल्पाहार वितरित किया गया।
आर.के. शेन्डे
सचिव (संस्कार)
दि बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया जिला शाखा बालाघाट


