November 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

परसवार मे मानसिक रोगी ने पेड़ में लगाई फांसी पुलिस जुटी जांच


अनूपपुर/कोतवाली थाना अनूपपुर से 4 किलोमीटर दूरी स्थित ग्राम पंचायत परसवार के खोलीटोला में मानसिक रूप से पीड़ित 45 वर्षीय अधेढ ने देर रात घर के पीछे एक पेड़ में फांसी लगा ली घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार कोतवाली थाना अनूपपुर से 4 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत परसवार के खोलीटोला निवासी 45 वर्षीय रमेश यादव पिता चंनू यादव जो विगत कई वर्षों से मानसिक रोगी रहा है देर रात घर के पीछे स्थित जामुन के पेड़ में केविल तार से फांसी लगा ली घटना की जानकारी रविवार की सुबह परिजनों द्वारा कोतवाली थाना अनूपपुर में किए जाने पर प्रधान आरक्षक नितिन नामदेव पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को पेड़ से उतरवा कर पंचनामा एवं कथन की कार्रवाई करते हुए पीएम हेतु जिला अस्पताल अनूपपुर में शव वाहन से भेज कर ड्यूटी डॉक्टर से पी,एम,कराने बाद मृतक के शव का अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपते हुए जांच शुरू की।

घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति रमेश यादव विगत चार-पांच वर्षों से मानसिक रोगी है जिनका कई स्थानों पर अस्पतालों में उपचार कराया गया लेकिन वह ठीक नहीं हुए बीच-बीच में तरह-तरह की हरकतें करते रहने के कारण उन पर नजर रखती रही शनिवार की रात खाना खाने बाद वह 2 बजे तक जागती रही अचानक नींद आ जाने पर बच्चों के साथ सो गई सुबह पति के बिस्तर पर न होने पर खोजबीन करने दौरान घर के पीछे स्थित जामुन के पेड़ में फांसी लगकर मृत स्थिति में दिखे जिसकी सूचना परिजनों ग्रामीण के साथ कोतवाली थाना अनूपपुर में की गई।

अन्य ख़बरें

अवैध रूप से भण्डारित रेत का किया गया विनिष्टिकरण

Newsdesk

गड्ढों की सरकार, सफेद घेरों से जवाब! ‘लाड़ला गड्ढा योजना’ लेकर मैदान में उतरे मानवेंद्र मिश्रा

Newsdesk

वारासिवनी में नहर से मिला इंडियन गौर का शव, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Newsdesk

Leave a Comment