November 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वामित्व योजना में शत-प्रतिशत रजिस्ट्री का लक्ष्य हासिल करें : कलेक्टर विश्वकर्मा



वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में आवेदकों की संतुष्टि पर दिया जोर
जबलपुर। स्वामित्व योजना के अंतर्गत शत-प्रतिशत रजिस्ट्री का लक्ष्य हासिल करने के लिए सभी संबंधित अधिकारी गंभीरता और सक्रियता से कार्य करें। योजना के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। यह निर्देश कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए।

बैठक में कलेक्टर ने स्वामित्व योजना के तहत की जा रही रजिस्ट्रियों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत रजिस्ट्री सुनिश्चित करने के लिए मैदानी स्तर पर कार्यों में तेजी लाई जाए। जिन प्रकरणों में दस्तावेजों अथवा अन्य प्रक्रियाओं के कारण रजिस्ट्री लंबित है, उनका संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर शीघ्र निराकरण कराया जाए।

इस दौरान सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों को लंबित रखने के बजाय प्राथमिकता के आधार पर उनका निराकरण किया जाए। शिकायतों के समाधान में केवल औपचारिकता पूरी करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि आवेदक की संतुष्टि का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। कलेक्टर ने स्वामित्व योजना और सीएम हेल्पलाइन दोनों कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग कर प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील

Newsdesk

कोपभवन में बैठे मंथरा-मारीच रच रहे अराजकता की साजिश: सीएम योगी

Newsdesk

जंगल, जमीन और फसल में बसती है आदिवासी दीपावली की खुशियां

Newsdesk

Leave a Comment