November 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दीपावली मनाने गांव आए छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार



जबलपुर। कुंडम थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते 19 वर्षीय छात्र की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। छात्र दीपावली का त्योहार मनाने अपने गांव आया था। बुधवार शाम वह दोस्तों के साथ तुर्का रोड स्थित एक खाली प्लॉट में बैठा था, तभी मुख्य आरोपी अपने साथियों के साथ पहुंचा और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम हल्का बोदा, थाना ढीमरखेड़ा निवासी आकाश उर्फ अक्कू लखन कुंजाम (19) जबलपुर में रहकर पढ़ाई करता था। दीपावली पर वह गांव आया हुआ था। बुधवार को दोस्तों के साथ कुंडेश्वर मंदिर जाने के बाद वह तुर्का रोड पर एक खाली प्लॉट में बैठकर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान प्रीतम मार्को (19) अपने पांच-छह साथियों के साथ वहां पहुंच गया।

बताया जाता है कि गांव में आयोजित मड़ई मेले के दौरान प्रीतम और आकाश के बीच विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। हमले के दौरान आकाश के दोस्त जान बचाकर भाग निकले।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। कुंडम थाना प्रभारी सतीश अंधवान के मुताबिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रीतम मार्को सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील

Newsdesk

कोपभवन में बैठे मंथरा-मारीच रच रहे अराजकता की साजिश: सीएम योगी

Newsdesk

जंगल, जमीन और फसल में बसती है आदिवासी दीपावली की खुशियां

Newsdesk

Leave a Comment