November 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कलेक्टर ने थमाया सीएमएचओ को कारण बताओ नोटिस

विक्टोरिया अस्पताल पहुंचे कलेक्टर, आउटसोर्स कर्मचारियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी

जबलपुर। जिला चिकित्सालय (विक्टोरिया अस्पताल) में स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा ने आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के मामले को गंभीरता से लिया। वेतन भुगतान में लापरवाही सामने आने पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लिया और मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे बातचीत कर उपचार की व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता तथा अस्पताल में मिल रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली।

उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ संवेदनशील और सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने और मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया। इस पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब-तलब करने के निर्देश दिए।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील

Newsdesk

कोपभवन में बैठे मंथरा-मारीच रच रहे अराजकता की साजिश: सीएम योगी

Newsdesk

जंगल, जमीन और फसल में बसती है आदिवासी दीपावली की खुशियां

Newsdesk

Leave a Comment