November 8, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कार्यालय केवल भवन नहीं, कार्यों का मंदिर है : राकेश सिंह



क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग के नवनिर्मित कार्यालय का लोकार्पण, 4.50 करोड़ रुपये की लागत से हुआ निर्माणजबलपुर। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि किसी भी कार्यालय का अर्थ केवल एक भवन नहीं होता, बल्कि वह कार्यों का मंदिर होता है। भवन भले ही ईंट, मिट्टी और गारे से निर्मित होता है, लेकिन उसके पीछे जनसेवा और दायित्व निर्वहन की पवित्र भावना जुड़ी होती है। कार्यालय का उद्देश्य शासकीय कार्यों को गति देने के साथ सरकार की मंशा और जनहित के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है।

मंत्री राकेश सिंह क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक, उच्च शिक्षा विभाग के नवनिर्मित कार्यालय के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। विधि-विधान से पूजन के बाद उन्होंने नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक अशोक रोहाणी, जबलपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष संदीप जैन, नगर निगम अध्यक्ष रिंकूज विज, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, मंडल अध्यक्ष आशीष राव सहित उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, महाविद्यालयों के प्राचार्य, प्राध्यापक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

प्रदेश के लिए प्रेरणा बनेगा नया कार्यालय

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि यह अपनी तरह का पहला नवनिर्मित कार्यालय है। यहां से होने वाले कार्य पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन सकते हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्राध्यापकों की जिम्मेदारी केवल प्रशासनिक कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि वे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी अधिकारी-कर्मचारी इस कार्यालय में पवित्र भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार की शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

4.50 करोड़ की लागत से बना भवन

विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि इस भवन का भूमिपूजन उस समय हुआ था, जब राकेश सिंह सांसद थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा 4.50 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने के बाद आज इसका लोकार्पण होना क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि उनकी विधानसभा में चार विश्वविद्यालयों सहित अनेक महाविद्यालय और केंद्रीय विद्यालय संचालित हैं। जबलपुर शिक्षा के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है और यह नया भवन शैक्षणिक गतिविधियों को और मजबूती प्रदान करेगा।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील

Newsdesk

कोपभवन में बैठे मंथरा-मारीच रच रहे अराजकता की साजिश: सीएम योगी

Newsdesk

जंगल, जमीन और फसल में बसती है आदिवासी दीपावली की खुशियां

Newsdesk

Leave a Comment