June 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

भाजपा नेताओं ने आदित्यनाथ सरकार से शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया

Noida: A long queue of people outside a wine and beer shop in Hyderabad after liquor shops reopened from today during the extended nationwide lockdown imposed to mitigate the spread of coronavirus, on May 4, 2020.

लखनऊ, 8 मई| भाजपा के सांसद सत्यदेव पचौरी और साक्षी महाराज के बाद अब भाजपा के एक विधायक ने शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। बलिया के सुरेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से राज्य में शराब बिक्री की अनुमति देने के अपने फैसले की समीक्षा करने का आग्रह किया है। बिहार सरकार का उदाहरण देते हुए सिंह ने कहा, “राजस्व संग्रह के लिए लोगों के जीवन के साथ समझौता करना सही नहीं है। उत्तर प्रदेश को भी शराबबंदी की घोषणा करनी चाहिए जैसे बिहार सरकार ने की है।”

बलिया विधायक ने कहा कि शराब की बिक्री के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना एक असंभव काम था और जब कोरोना संकट खत्म नहीं हुआ है तो शराब की दुकानों को लॉकडाउन के दौरान नहीं खोला जाना चाहिए था।

उन्होंने कहा, “राज्य सरकार राजस्व संग्रह के लिए अन्य स्रोतों के बारे में सोच सकती है और शराब की बिक्री उनमें से एक नहीं होनी चाहिए। शराब की बिक्री न केवल व्यक्तियों के स्वास्थ्य, बल्कि समाज के स्वास्थ्य को भी खतरे में डालेगी।”

इससे पहले, भाजपा के सांसद सत्यदेव पचौरी और साक्षी महाराज ने बंद के दौरान शराब की बिक्री पर आपत्ति जताई थी और कहा था कि इससे महामारी को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

अन्य ख़बरें

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली की फार्मा सिटी में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, कई घायल

Newsdesk

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर हादसे में 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख, बोले- परिवारों की मदद की हो रही हर कोशिश

Newsdesk

चक्रवात और आपात स्थितियों के लिए तटरक्षक बल पूरी तरह तैयार, समुद्र में बहकर आए मलबे पर नजर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading