June 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दुबई से प्रवासियों को लेकर केरल पहुंचे 2 विमान

Air India Express flight IX 343 Kozhikode Dubai is now airborne at 1.40 PM. Captain Michale Saldanha on command with First Officer Akhilesh Kumar.

तिरुवनंतपुरम, 8 मई| मध्य-पूर्व से उड़ान भरकर दो विमान गुरुवार की रात केरल के दो हवाईअड्डों पर पहुंचे, जिनमें लगभग 360 यात्री थे। ये यात्री अबू धावी और दुबई से अपने राज्य केरल पहुंचे। कोविड-19 संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर राज्य सरकार ने इनकी जांच और इन्हें क्वारंटीन सेंटरों में रखने के इंतजाम किए हैं। अबू धावी से कोच्चि के लिए उड़ा विमान रात 9.40 पर पहुंचा, जिसमें लगभग 171 यात्री सवार थे। कुछ ही देर बाद दूसरा विमान जो दुबई से उड़ा था, 189 यात्रियों को लेकर कोझिकोड हवाईअड्डे पर उतरा।

दोनों विमानों से उतरे यात्रियों को विशेष एरोब्रिज से होकर गुजरने को कहा गया। इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों की टीमें इन प्रवासियों की जांच कर रहे हैं। इन्हें दो हफ्ते क्वारंटीन सेंटर में रहने के बाद अपने घर जाने के लिए कहा गया है। इनमें से जिन लोगों को इलाज की जरूरत समझी जाएगी, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इन यात्रियों के सामान को सेनिटाइज भी किया गया।

अन्य ख़बरें

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली की फार्मा सिटी में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, कई घायल

Newsdesk

विदेश मंत्री जयशंकर ने कतर हादसे में 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख, बोले- परिवारों की मदद की हो रही हर कोशिश

Newsdesk

चक्रवात और आपात स्थितियों के लिए तटरक्षक बल पूरी तरह तैयार, समुद्र में बहकर आए मलबे पर नजर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading