27.5 C
Jabalpur
October 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

झारखंड में नक्सलियों ने क्रशर प्लांट पर बोला धावा, 12 वाहन फूंके

Bengaluru: Firefighting operations underway to douse the fire that broke out at Bamboo Bazar area in Bengaluru’s Shivajinagar on Apr 2, 2020.

डालटेनगंज (झारखंड), 9 मई| झारखंड के पलामू जिले के नक्सल प्रभावित पिपरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हथियारबंद नक्सलियों ने एक क्रशर प्लांट पर धावा बोला और वहां खड़े एक दर्जन वाहनों का फूंक दिया। फिलहाल इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के करीब 20 से 25 नक्सलियों ने चपरवार गांव में सिद्धार्थ स्टोन क्रशर प्लांट पर धावा बोल दिया और वहां खडे 12 वाहनों को आग के हवाला कर दिया। इस दौरान काम कर रहे मजदूरों और कर्मचारियों को वहां से अलग बैठा दिया।

पलामू के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने शनिवार को बताया कि इस घटना में छह वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि कुछ वाहनों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। आग लगाए गए वाहनों में हाईवा, ट्रक, लोडर बताए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटनास्थल से एक पर्चा भी बरामद किया गया है, जिसमें भाकपा (माओवादी) ने घटना की जिम्मेदारी लेते हुए मजदूरों का शोषण बंद करो जैसी बातें लिखी हैं। घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चला है।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी है। यह प्लांट रामाशीश सिंह का बताया जाता है।

पुलिस सूत्रों ने प्लांट में बम विस्फोट की आशंका भी व्यक्त की है।

अन्य ख़बरें

‘लाल बहादुर शास्त्री बाहर से विनम्र और भीतर से चट्टान की तरह दृढ़ निश्चयी थे’, जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नई दिल्ली में धारा 163 लागू, सार्वजनिक सभाओं, प्रदर्शनों और रैलियों पर सख्त प्रतिबंध

Newsdesk

‘महात्मा गांधी के विचारों ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया’, पीएम मोदी ने राजघाट जाकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading