27.5 C
Jabalpur
October 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

‘आप’ विधायक प्रकाश जरवाल और उसके साथी को अदालत ने चार दिन की पुलिस रिमांड में भेजा

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)| डॉक्टर सुसाइड मामले की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। इस मामले में आरोपी आम आदमी पार्टी(आप) विधायक प्रकाश जरवाल और उसके साथी कपिल नागर को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आईएएनएस से इसकी पुष्टि दक्षिणी जिले के डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने की। डीसीपी के मुताबिक, “दोनो के खिलाफ नेव सराय थाने में आत्महत्या को उकसाने व अन्य धाराओं में केस दर्ज था। इन दोनो के खिलाफ अदालत ने दो दिन पहले ही गैर जमानती वारंट जारी किये थे।”

शनिवार को विधायक और उसके साथ आरोपी साथी कपिल नागर को पुलिस ने शाम के वक्त गिरफ्तार लिया था। रविवार को दोनो को पुलिस कस्टडी में अदालत में पेश किया गया। अदालत ने देर शाम अब से कुछ देर पहले ही दोनो आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

अन्य ख़बरें

‘लाल बहादुर शास्त्री बाहर से विनम्र और भीतर से चट्टान की तरह दृढ़ निश्चयी थे’, जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नई दिल्ली में धारा 163 लागू, सार्वजनिक सभाओं, प्रदर्शनों और रैलियों पर सख्त प्रतिबंध

Newsdesk

‘महात्मा गांधी के विचारों ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया’, पीएम मोदी ने राजघाट जाकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading