27.5 C
Jabalpur
October 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

बुंदेलखंड : तालाब में डूबने से मासूम भाई-बहन की मौत

बांदा (उप्र), 11 मई| उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के बबेरू कस्बे में रविवार को नहाते समय तालाब में डूबकर मासूम भाई और बहन की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) लाल भरत कुमार पाल ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के पल्हरी गांव की महिला रेखा देवी पिछले हफ्ते बबेरू कस्बे के नेता नगर मुहल्ले स्थित अपनी बेटी खुशबू (6) और बेटे दीपक (5) को लेकर अपने मायके गई थी। रविवार दोपहर बाद वह घर के काम में व्यस्त हो गयी, इसी बीच दोनों भाई और बहन घसिया तालाब में नहाने चले गए, जहां गहरे पानी में दोनों डूब गए।

उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद पड़ोसी दोनों के शव पानी तैरते देख बाहर निकाला और चिकित्सक के पास ले गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया है।

एएसपी ने बताया कि मासूमों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है।

अन्य ख़बरें

‘लाल बहादुर शास्त्री बाहर से विनम्र और भीतर से चट्टान की तरह दृढ़ निश्चयी थे’, जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नई दिल्ली में धारा 163 लागू, सार्वजनिक सभाओं, प्रदर्शनों और रैलियों पर सख्त प्रतिबंध

Newsdesk

‘महात्मा गांधी के विचारों ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया’, पीएम मोदी ने राजघाट जाकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading