31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दिल्ली : टैक्सी यूनियन ने चालकों के टीकाकरण के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

नई दिल्ली, 1 जून (आईएएनएस)| दिल्ली टैक्सी टूरिस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ने टैक्सी चालकों और बस कंडक्टरों, हेल्परों और ट्रांसपोर्टरों के टीकाकरण के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। कोरोना रोकथाम के लिए टैक्सियों से जुड़े लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए भेजे गए पत्र का जिक्र करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सम्राट ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए टैक्सी, बस चालकों और उनके स्टाफ और ट्रांसपोर्टर के लिए वैक्सीन लगवाना बेहद जरूरी है, क्योंकि आने वाले समय में यदि स्कूल खुलते हैं तो स्कूल के बच्चों को आने वाली करोना की तीसरी लहर से बचा सकें।

उन्होंने आगे बताया, “इसी तरह ओला, उबर, काली-पीली और टूरिस्ट टैक्सी, बस चालकों का दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में भी आवागमन रहता है, जिसके कारण सवारियों से भी हमारे चालकों को करोना हो सकने की पूरी संभावना रहती है।”

एसोसिएशन ने दिल्ली सरकार से अनुरोध किया है की दिल्ली सरकार की डिस्पेंसरी और दिल्ली के अस्पताल में ये वेक्सीन छुट्टी के दिन लगवाई जा सकती है। इस मामले पर एसोसिएशन पूरा सहयोग करेगी।

दिल्ली में कोरोना के हालातों में सुधार होता नजर आ रहा है। मौजूदा वक्त में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 1 फीसदी के नीचे (0.99 फीसदी) है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 648 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 86 लोगों की मौत कोरोना संक्रमण के कारण हुई है।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading