30.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मप्र में फसल ऋण वसूली 30 जून तक

भोपाल,, 2 जून (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण अन्य वर्गों के साथ किसानों की जिंदगी पर भी असर पड़ा है, उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ी है। यही कारण है कि राज्य सरकार ने किसानों की फसल ऋण वसूली को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने बताया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए फसल ऋण वसूली को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 30 जून तक बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले भी फसल ऋण वसूली की तारीख को आगे बढ़ाया गया है।

पटेल ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों की सरकार है। किसानों के हर दुख दर्द में सरकार उनके साथ है। उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसी संवेदनशीलता के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने तीसरी बार फसल ऋण की राशि को जमा कराने की तारीख को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

उल्लेखनीय है कि पहले ऋण की राशि को जमा करने की तारीख 31 मार्च थी , जिसे बढ़ा कर 30 अप्रैल, उसके बाद 31 मई और अब 30 जून कर दिया गया हैं। इस निर्णय से प्रदेश के किसानों को राहत मिलेगी।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading