31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मप्र में वाहनों की रफ्तार पढ़ेंगी लेजर स्पीड गन

भोपाल, 6 जून (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश में सड़कों पर दौड़ते वाहनों की दूर से ही रफ्तार पढ़ने और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को 42 लेजर स्पीड गन उपलब्ध कराई गई है। पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डी.सी. सागर ने बताया है कि राजमार्ग पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार द्वारा निरंतर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। पीटीआरआई द्वारा जिलों की पुलिस को 42 लेजर स्पीड गन वितरित की गई हैं।

एडीजी सागर ने बताया, “लेजर स्पीड गन से सड़कों पर निर्धारित गति से अधिक तेज गति से चलने वाले वाहनों की गति को आधुनिक टेक्नोलॉजी से दूर से ही पढ़ा जा सकेगा और उस डेटा का दर्ज किया जा सकेगा। साथ ही आधे किलोमीटर से यह दूरी और गति दोनों नाप सकता है। इस प्रकार निर्धारित गति से अधिक तेज गति से चलने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध चालान की कार्रवाई की जा सकेगी।”

उन्होंने कहा है कि शीघ्र ही पीटीआरआई लेजर स्पीड गन के उपयोग और लाभ से संबंधित वर्चुअल ट्रेनिंग के माध्यम से जिलों के पुलिस अधीक्षकों और उनके अधीनस्थ ट्रैफिक पुलिस को योजनाबद्घ तरीके से देगा।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading