27.5 C
Jabalpur
October 2, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कश्मीर में सीआरपीएफ के एक और जवान ने की आत्महत्या

श्रीनगर, 12 मई| सीआरपीएफ के एक और अधिकारी ने मंगलवार को कश्मीर में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसी दिन कश्मीर के अनंतनाग जिले में एक और अधिकारी ने आत्महत्या कर ली थी।

विवरण के अनुसार, श्रीनगर में तैनात सीआरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली थी।

सीआरपीएफ ने कहा कि आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं है।

इससे पहले एक सीआरपीएफ अधिकारी ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आत्महत्या कर ली थी क्योंकि उसे डर था कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो सकता है।

सब-इंस्पेक्टर फतह सिंह अनंतनाग जिले के मट्टन इलाके में तैनात थे, जहां उन्होंने अपनी सर्विस राइफल से खुद को खत्म कर लिया।

सीआरपीएफ सूत्रों ने कहा कि उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने कहा कि जब उन्हें यहां लाया गया था, उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

एक सूत्र ने कहा कि वह एक सुसाइड नोट छोड़ गया है जिसमें उन्होंने कहा, “मुझे डर है कि मुझे कोरोना संकमण है। कोई भी मेरे शरीर को नहीं छुए। ”

सीआरपीएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, “इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्हें कोरोना संक्रमण था। अब हम परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।”

वे राजस्थान के जैसलमेर के थे।

अन्य ख़बरें

‘लाल बहादुर शास्त्री बाहर से विनम्र और भीतर से चट्टान की तरह दृढ़ निश्चयी थे’, जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

नई दिल्ली में धारा 163 लागू, सार्वजनिक सभाओं, प्रदर्शनों और रैलियों पर सख्त प्रतिबंध

Newsdesk

‘महात्मा गांधी के विचारों ने पूरी दुनिया को प्रेरित किया’, पीएम मोदी ने राजघाट जाकर बापू को पुष्पांजलि अर्पित की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading