35.3 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान

Finance Minister Nirmala Sitharaman announces third tranche of economic package.

नई दिल्ली, 15 मई | देश के मछुआरों की मदद के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना तहत सरकार ने 20000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को यहां एक प्रेसवार्ता के दौरान इसकी घोषणा की।

कोरोनावायरस संक्रमण से मिल रही आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एलान किए गए 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के तहत कृषि एवं संबंधित क्षेत्र मसलन मछलीपालन, डेयरी और पशुपालन आदि से जुड़े लोगों के लिए इस पैकेज के तहत किए गए उपायों की घोषणा करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि 20000 करोड़ रुपये की इस राशि से 11000 करोड़ रुपये समुद्री मत्स्य पालन पर जबकि 9000 करोड़ रुपये बुनियादी ढांचा तैयार करने पर खर्च किए जाएंगे। मत्स्य उत्पादन अगले पांच साल में बढ़ाकर 70 लाख टन करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि इसके तहत 55 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा और मछली का निर्यात भी दोगुना बढ़ाकर एक लाख करोड़ रुपये किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

Newsdesk

‘भविष्य’ पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

Newsdesk

हैदराबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: हीरा ग्रुप की 159 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी पूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading