May 3, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहॉलीवुड

प्रियंका चोपड़ा खुद को महसूस कर रही हैं ‘धन्य’

Priyanka Chopra is feeling ‘blessed’.

लॉस एंजेलिस, 18 मई | अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने क्वारंटाइन की इस अवधि में अपने घर पर एक टी पार्टी का आयोजन किया और वह इसके लिए काफी अच्छे से तैयार भी हुईं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका ने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह अपनी भतीजी के साथ मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इसमें फूलों से सजी हुई एक टोपी और ब्लैक ड्रेस के साथ प्रियंका काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

तस्वीर के साथ अभिनेत्री ने लिखा, “सज-धजकर तैयार। इंग्लिश टी पार्टी।”

प्रियंका ने इस बीच अपनी एक और तस्वीर साझा की, जिसमें वह सफेद रंग के परिधान में सूरज की किरणों का लुत्फ उठाती दिखीं।

उन्होंने इसके साथ लिखा, “धन्य महसूस कर रही हूं। यह सूरज, यह टोपी, सुर्ख होंठ..एक बेहतरीन दिन।”

अभिनय की बात करें, तो प्रियंका आने वाले समय में नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ में दिखेंगी। इसमें उनके साथ अभिनेता राजकुमार राव भी हैं।

अन्य ख़बरें

भविष्य की विरासत के लिए काम करना चाहती हूं : अनन्या पांडे

Newsdesk

भूत बंगला ने 15वें दिन भी मचाया धमाल

Newsdesk

राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: रितेश देशमुख की फिल्म ने की रिकॉर्ड तोड़ कमाई,

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading