May 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

संभल में सपा नेता, बेटे की गोली मारकर हत्या

संभल, 19 मई | उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के नेता छोटेलाल दिवाकर और उनके बेटे सुनील दिवाकर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या जाहिर तौर पर मनरेगा के तहत सड़क लाइन बिछाने पर विवाद का नतीजा बताया जा रहा है।

छोटेलाल दिवाकर ने 2017 का विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी के टिकट पर लड़ा था।

उनके परिवार के सदस्यों के अनुसार, दिवाकर और उनका बेटा खेतों में टहलने के लिए गए थे तभी हमलावर मोटरसाइकिल पर आए और थोड़ी देर हुई कहासुनी के बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। वे अपनी मोटरबाइक को छोड़कर पैदल ही भाग गए।

दोहरे हत्याकांड की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता गांव पहुंच गए।

हत्या के तुरंत बाद बहजोई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले घटनास्थल पर पहुंचे एसपी यमुना प्रसाद ने कहा कि हमलावरों की तलाश शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच चल रही है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर बरगी डैम क्रूज हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हुई, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

Newsdesk

राजधर्म की कसौटी पर खरी उतरे सरकार, श्रमिकों के हित हों सुरक्षित’, बुद्ध पूर्णिमा और मई दिवस पर मायावती का संदेश

Newsdesk

महाराष्ट्र में रहते हैं तो मराठी सीखें, लेकिन भाषा के नाम पर हिंसा नहीं: सीएम फडणवीस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading