April 4, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल : जापान

टोक्यो, 28 सितम्बर (आईएएनएस)| उत्तर कोरिया ने मंगलवार को एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी। इसकी जानकारी जापान सरकार के अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जापानी सरकार ने कहा कि अज्ञात प्रक्षेप्य जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर पानी में गिर गया।

दक्षिण कोरिया की सेना के अनुसार, उत्तर कोरिया ने स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6.40 बजे एक अंतर्देशीय स्थान से अपने पूर्वी तट से समुद्र में अज्ञात प्रक्षेप्य दागा।

जापानी प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने कहा कि उत्तर कोरियाई प्रक्षेपण के बाद जापान निगरानी बढ़ा देगा।

यह घटना 15 सितंबर को जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर पानी में दो बैलिस्टिक मिसाइलों के उत्तर कोरियाई प्रक्षेपण के बाद हुई।

जापान के विश्लेषण के अनुसार, दोनों मिसाइलें लगभग 50 किमी की ऊंचाई तक पहुंच गई।

उत्तर कोरिया ने कहा है कि 15 सितंबर को लॉन्च किए गए मिसाइल का उद्देश्य 800 किमी दूर लक्षित क्षेत्र पर हमला करना है।

अन्य ख़बरें

ईरान से अपने नागरिकों को निकालने में मदद के लिए भारत ने आर्मेनिया का जताया आभार

Newsdesk

म्यांमार के जुंटा प्रमुख मिन आंग ह्लाइंग बने राष्ट्रपति, सबसे ज्यादा वोट हासिल कर जीता चुनाव

Newsdesk

पाकिस्तान में ईंधन महंगा: पेट्रोल 43 प्रत‍िशत और डीजल 55 प्रत‍िशत तक बढ़ा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading