38.6 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
खेल

बीबीएल में खेलने का फैसला अंतर्राष्ट्रीय कलेंडर पर निर्भर : वार्नर

David Warner

सिडनी, 21 मई (आईएएनएस)| आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कहा है कि बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलने का फैसला वह इस आधार पर लेंगे कि इस सीजन में आस्ट्रेलिया को कितने टेस्ट मैच खेलने हैं। वार्नर ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ” मेरे सारे फैसले इस बात पर निर्भर करेंगे कि मैं इस सीजन में कितना खेल रहा हूं या यात्रा कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा, ” जब मैंने पिछली बार एक मैच खेला था तो अगले दो मैच के लिए मेरा मन कह रहा था कि खेलूं या नहीं। मुझे पता है कि मैं कैसे खेलता हूं, लेकिन मैं खुद को उस स्थिति में नहीं पहुंचाना चाहता हूं, जहां मैं एक टेस्ट मैच खेल रहा हूं और फिर एक टी 20 तथा इसके कुद दिनों बाद फिर से टेस्ट मैच।”

क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) बीबीएल को जनवरी विंडो में आयोजित कराने पर विचार कर है ताकि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इसमें भाग ले सके।

वार्नर ने कहा, ” यहां बैठकर कहना कि हां मैं खेलूंगा, बहुत आसान है। लेकिन मुझे देखना होगा कि साल के आखिर में क्या स्थिति रहती है। यह कार्यक्रम पर निर्भर होगा।”

अन्य ख़बरें

फीफा ने नस्लभेदी इशारा करने के आरोपों से ऑस्ट्रेलियाई वीएआर इवांस को बरी किया

Newsdesk

खबर पांच

Newsdesk

नॉटिंघम ओपन: झेंग किनवेन ने मारिया सकारी को हराया, दर्ज की सीजन की अपनी पहली ग्रास-कोर्ट जीत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading