31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

कराची विमान दुर्घटना में 97 लोगों की मौत, 2 जीवित बचे

कराची, 23 मई | पाकिस्तान के कराची हवाईअड्डे के पास एक आवासीय क्षेत्र में एक दिन पहले हुई विमान दुर्घटना के मलबे से 97 शवों को बरामद कर लिया गया है। सिंघ प्रांत की सरकार ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने प्रांत के स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से कहा, “66 शवों को जिन्ना पोस्टग्रेजुएट मेडिकल सेंटर (जेपीएमसी) और 31 को सिविल हॉस्पिटल कराची (सीएचके) में स्थानांतरित कर दिया गया है।”

मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना दो लोग जिंदा बचे हैं, और अब तक 19 शवों की पहचान की जा चुकी है। पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग ने कहा कि सेना के खोज एवं बचाव दल के सैनिक, रेंजर्स और सामाजिक कल्याण संगठनों के कार्यकर्ता अभी भी बचाव अभियान चल रहे हैं।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के डायरेक्टर जनरल मेजर बाबर इफ्तिखार ने कहा कि 25 घरों का मलबा साफ कर दिया गया है और घनी आबादी वाले मॉडल कॉलोनी के निवासियों को विभिन्न स्थानों पर भेजा गया है।

गौरतलब है कि लाहौर से अपनी वापसी और कराची में उतरने की कोशिश के दौरान उड़ान संख्या पीके 8303 वाला एक ए320 एयरबस विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 91 यात्री और चालक दल के आठ सदस्य सवार थे।

अन्य ख़बरें

कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारी पूरी, श्रद्धालु मौसम की चुनौतियों के लिए रहें तैयार

Newsdesk

स्विट्जरलैंड में समझौता वार्ता के बीच ट्रंप की धमकी जारी, ईरान को फ‍िर दी हमले की चेतावनी

Newsdesk

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 22 जून को दे सकते हैं इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading