31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइम

बांग्लादेश में आतंकी हमला नाकाम, 5 गिरफ्तार लोगों में शीर्ष जेएमबी नेता शामिल

ढाका ,05 दिसंबर ।  प्रतिबंधित संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश (जेएमबी) से जुड़े पांच लोगों की गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश में एक बड़ा आतंकवादी हमला नाकाम कर दिया गया। गिरफ्तार आतंकियों की पहचान अहिदुल इस्लाम अहीद उर्फ पलाश, मोहम्मद वहीद उर्फ अब्दुर रहमान, अब्दुल्ला अल मामून उर्फ डॉ. सुजा, मोहम्मद जाहिदुल इस्लाम उर्फ जाहिद उर्फ जोबायर और मोहम्मद नूर अमीन उर्फ साबुज के रूप में हुई है।

तीन महीने पहले, शीर्ष आतंकवादी नेताओं में से एक – अहिदुल इस्लाम अहिद उर्फ पलाश के घर में भारी मात्रा में तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) रखे हुए थे। अहिद जेएमबी के रंगपुर क्षेत्र की सैन्य शाखा का शीर्ष आतंकवादी नेता है। वह 2015 में संगठन में शामिल हुआ था। अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार किए गए अन्य व्यक्ति उग्रवाद में शामिल थे।

अल मामून उर्फ डॉ. सुजा के पास चिकित्सा सहायता में डिप्लोमा है। जाहिद जहां एक खिलौना कंपनी में सुपरवाइजर है, वहीं अब्दुर रहमान एक फर्म में मजदूर के रूप में काम करता है, जबकि नूर अमीन एक निजी कंपनी में कर्मचारी है।
वे तीन साल पहले अहिदुल इस्लाम के जरिए जेएमबी में शामिल हुए थे। पुलिस ने बम बनाने में प्रयुक्त सामग्री, एक पिस्तौल, एक मैगजीन, पांच राउंड गोला बारूद और अन्य सामान भी बरामद किया है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार उग्रवादियों ने कबूल किया कि वे हमले की योजना बना रहे थे।

बांग्लादेश पुलिस की रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने तड़के पुथिहारी माझापारा गांव में एक घर पर छापा मारा। इसके एक आतंकवादी ठिकाना होने का संदेह है। आरएबी-13 के निदेशक रेजा अहमद ने कहा कि बम निरोधक इकाई की एक टीम को मौके पर तैनात किया गया है। आरएबी के सहायक निदेशक (मीडिया) महमूद बशीर अहमद ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अन्य ख़बरें

कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारी पूरी, श्रद्धालु मौसम की चुनौतियों के लिए रहें तैयार

Newsdesk

स्विट्जरलैंड में समझौता वार्ता के बीच ट्रंप की धमकी जारी, ईरान को फ‍िर दी हमले की चेतावनी

Newsdesk

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 22 जून को दे सकते हैं इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading