33.4 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

फिल्मी जगत में कदम रखने वाली विख्यात निर्देशक शंकर की बेटी अदिति बनीं डॉक्टर

चेन्नई, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)| विख्यात निर्देशक शंकर की बेटी अदिति शंकर, जो फिल्म ‘विरुमन’ के साथ तमिल फिल्मों में एक अभिनेत्री के रूप में अपनी शुरूआत कर रही हैं, ने घोषणा की है कि वह अब आधिकारिक तौर पर एक डॉक्टर बन गई हैं। अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने पिता के साथ डिग्री प्राप्त करने की तस्वीर पोस्ट की और जानकारी दी कि वह अब आधिकारिक तौर पर एक डॉक्टर बन चुकी हैं।

इस साल सितंबर में ही यह घोषणा की गई थी कि अदिति अभिनय क्षेत्र में प्रवेश कर रहीं हैं और एक अभिनेत्री बनने वाली हैं।

‘विरुमन’, जिसके माध्यम से अदिति एक नायिका के रूप में अपनी शुरुआत कर रही हैं, में अभिनेता कार्थी मुख्य भूमिका में हैं और यह अभिनेता सूर्या और ज्योतिका द्वारा निर्मित है।

फिल्म का निर्देशन मुथैया कर रहे हैं, जो इससे पहले कार्थी की हिट फिल्म ‘कोम्बन’ का निर्देशन कर चुके हैं।

कार्थी और अदिति के अलावा, विरुमन में राज किरण, प्रकाश राज और सूरी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में होंगे। फिल्म के अगले साल की शुरुआत में स्क्रीन पर आने की उम्मीद है।

अन्य ख़बरें

हिस्ट्रीवर्स ने एआई सीरीज विक्रम बेताल का ऐलान किया, सनातनी इतिहास यूट्यूब चैनल पर होगा प्रीमियर

Newsdesk

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

हर मुश्किल में मुझे संभाल ही लेंगे’, फादर्स डे पर नील भट्ट समेत तमाम टीवी सितारों ने साझा की यादें

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading