32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मेरी फिल्मों का साउथ में पुनर्निर्माण किया जा रहा है, जानकर अभिभूत हूं : आयुष्मान

Ayushmann Khurrana salutes frontline warriors with special poem.

मुंबई, 25 मई | अभिनेता आयुष्मान खुराना ने बेहतर विषय सामग्रियों पर आधारित फिल्मों के चलते अपनी एक अलग छवि बनाई है और वह इस बात से बेहद खुश हैं कि दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में उनके काम का पुनर्निर्माण किया जाएगा। उनका कहना है कि फिल्मों में भाषा, संस्कृति और सीमाओं को पार करने की क्षमता है। उनकी अब तक की पांच सुपरहिट फिल्मों का पुनर्निर्माण दक्षिण में किया जाएगा, जिनमें से ‘अंधाधुन’ तेलुगू और तमिल में बनेगी, ‘ड्रीम गर्ल’ तेलुगू, ‘विक्की डोनर’ तमिल में बनाई गई है। इनके अलावा ‘आर्टिकल 15’ को तमिल और ‘बधाई हो’ को तेलुगू में बनाए जाने की बात पर भी विचार किया जा रहा है।

आयुष्मान इस पर कहते हैं, “यह जानना काफी संतुष्टिदायक और अभिभूत कर देने वाला रहा कि मेरी कई सारी फिल्मों का पुनर्निमार्ण किया जा रहा है/गया है। मैंने हमेशा से यह माना है कि सिनेमा का असली परीक्षण यह है कि वह कितना सार्वभौमिक है क्योंकि जैसा कि हमने देखा है कि फिल्मों में भाषा, संस्कृति और सीमाओं के पार जाने की क्षमता है।”

उन्होंने आगे कहा, “मुझे यह जानकर खुशी हुई और यह फिल्मों की कहानी को लेकर मेरे विश्वास को और भी अधिक ²ढ़ बनाता है कि मुझे उन स्क्रिप्ट्स पर ही काम करने चाहिए, जो अपनी एक अलग छवि बनाएं और सिनेमाघरों में दर्शकों को कुछ नया भेंट दें।”

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading