35.2 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

आज से शुरू हुआ 15-18 एज ग्रुप के लिए कोरोना वैक्सीन रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली ,01 जनवरी (आरएनएस)। नए साल पर केन्द्र सरकार ने 15 से 18 साल के किशोरों को वैक्सिनेशन का तोहफा दिया है। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच शनिवार यानी एक जनवरी 2022 से कोविन पोर्टल या ऐप पर 15 से 18 साल के किशोरों के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो सुबह 10 बजे खुल गई है। सोमवार से इनका वैक्सिनेशन भी शुरू हो जाएगा।
हाल ही में पीएम मोदी ने 3 जनवरी से 15-18 साल के किशोरों के लिए वैक्सिनेशन शुरू करने की घोषणा की थी। खास बात यह है कि अगर किशोरों के पास आधार कार्ड नहीं है, तो भी वह सिर्फ अपने 10वीं के आईडी कार्ड के साथ वैक्सिनेशन के लिए अपना स्लॉट बुक कर सकते हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में भी 15-18 एज ग्रुप के किशोरों के लिए कोरोना वैक्सिनेशन की तैयारियां जोरों पर हैं। जानकारी के मुताबिक, इस कैटिगरी में करीब 10 लाख किशोरों का वैक्सिनेशन होना है। एलएनजेपी अस्पताल और दिल्ली में अन्य चिकित्सा केन्द्र के अधिकारियों ने कहा कि बच्चों को कोविड टीका लगाने के लिए बुनियादी ढांचा तैयार है। बड़ी संख्या में स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों को भी कोविड वैक्सिनेशन सेंटर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है और वहां भी व्यवस्था की जा रही है।

अन्य ख़बरें

रविवार को नहीं हुआ कचरा उठान, सड़कों पर फैली गंदगी से गौवंश के स्वास्थ्य पर खतरा

Newsdesk

अगले छह से सात दिनों के दौरान पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के अनुमान: मौसम विभाग

Newsdesk

गो संरक्षण के जरिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहा उत्तर प्रदेश

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading