July 12, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

कोरोना के वैश्विक मामलों में वृद्धि, कुल केस 30 करोड़ से ज्यादा

वाशिंगटन, 7 जनवरी (आईएएनएस)| वैश्विक कोरोनावायरस के मामले बढ़कर 30 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं। अब तक कोरोना से 54.7 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 9.33 अरब से ज्यादा का वैक्सीनेशन हुआ हैं। ये आंकड़े जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा किए हैं।

शुक्रवार की सुबह अपने नए अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने बताया कि वर्तमान वैश्विक मामले, मरने वालों और टीकाकरण की कुल संख्या क्रमश: बढ़कर 300,095,481, 5,472,039 और 9,336,622,344 हो गई है।

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों क्रमश: 58,487,665 और 833,987 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।

कोरोना मामलों में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जहां कोरोना के 35,109,286 मामले हैं जबकि 482,876 लोगों की मौत हुई है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना के 22,328,252 मामले हैं जबकि 619,654 लोगों की मौत हुई हैं।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 50 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश यूके (14,100,303), फ्रांस (11,288,704), रूस (10,420,863), तुर्की (9,789,244), जर्मनी (7,399,015), इटली (6,975,465), स्पेन (6,922,466), ईरान (6,203,046), अर्जेटीना (6,025,303) और कोलंबिया (5,242,672) है।

जिन देशों में 100,000 से ज्यादा लोगों की मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें रूस (307,488), मैक्सिको (299,842), पेरू (202,904), यूके (149,993), इंडोनेशिया (144,116), इटली (138,474), ईरान (131,802), कोलंबिया (130,191), फ्रांस (126,001), अर्जेटीना (117,386), जर्मनी (113,446) और यूक्रेन (103,225) शामिल हैं।

अन्य ख़बरें

वियतनाम नाव हादसा: दूतावास ने जारी की मृतकों की सूची, तमिलनाडु के सबसे ज्यादा 10 पर्यटक शामिल

Newsdesk

बिगड़ती सुरक्षा व्यवस्था से पाकिस्तान में विदेशी कंपनियों का भरोसा कमजोर, निवेश पर बढ़ी चिंता: रिपोर्ट

Newsdesk

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading