April 7, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

गौतम गंभीर के पिता की कार हुई चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Gautam Gambhir. (File Photo)

नई दिल्ली, 29 मई | राजधानी दिल्ली में भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के पिता की एक एसयूवी कार उनके राजिंदर नगर के आवास के बाहर से चोरी हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस का कहना है कि गौतम गंभीर के पिता दीपक गंभीर की सफेद रंग की टोयोटा फॉर्च्यून शुक्रवार तड़के चोरी हुई। मामले की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज भी चैक किए जा रहे हैं।

पुलिस की तरफ से इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

डीसीपी सेंट्रल संजय भाटी ने आईएएनएस को बताया, “कल लगभग 3:30 बजे उक्त कार घर के सामने खड़ी थी और सुबह पता चला कि वही चोरी हो गई। मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हमारे पास सीसीटीवी फुटेज भी है और उनकी छानबीन की जा रही है।”

अन्य ख़बरें

बीते पांच हफ्तों में करीब 18 करोड़ एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए, ऑनलाइन बुकिंग की हिस्सेदारी 97 प्रतिशत हुई : केंद्र

Newsdesk

आईपीएल में शानदार आंकड़े, फिर भी भारत की टी20 टीम में 18 महीनों से नजरअंदाज जायसवाल

Newsdesk

मध्य प्रदेश : इंदौर में ट्रक से कार की टक्कर, चार की मौत, कई घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading