June 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

तमिलनाडु के चौथे पुलिस आयोग के प्रमुख होंगे मद्रास हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश सेल्वम

चेन्नई, 20 जनवरी (आईएएनएस)| मद्रास उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति सी.टी. सेल्वम तमिलनाडु सरकार द्वारा गठित चौथे पुलिस आयोग के प्रमुख होंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से एक बयान में यह जानकारी दी गई।

सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी के अलाउद्दीन, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी के राधाकृष्णन, डॉ सी रामसुब्रमण्यम, और सेवानिवृत्त प्रोफेसर नलिनी राव अन्य सदस्य हैं और एडीजीपी महेश कुमार अग्रवाल आयोग के सदस्य सचिव होंगे।

पैनल पुलिसिंग में सुधार, तमिलनाडु पुलिस को बेहतर पुलिस बल बनाने, साइबर पुलिसिंग में सुधार, मानवीय ²ष्टिकोण के साथ पुलिसिंग और पुलिस को आम जनता के साथ बेहतर संबंध बनाने के उपायों की सिफारिश करेगा।

द्रमुक ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में चौथे पुलिस आयोग के गठन का वादा किया था।

अन्य ख़बरें

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, सुभाषित में लिखा- राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहे

Newsdesk

राष्ट्रपति मुर्मु आज 65 हस्तियों को पद्म पुरस्कार 2026 प्रदान करेंगी

Newsdesk

आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली की फार्मा सिटी में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, कई घायल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading