38.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

अमेरिका ने भारत के साथ लद्दाख में संघर्ष हल नहीं निकालने पर चीन की निंदा की

Twitterati on Friday hails the Indian Air Force Personnel for saving the lives of the 71 trekkers by carried out a Search & Rescue Operation at Niraq in Zanskar valley. The Indian Air Force @IAF_MCC shared a clip and wrote, “#SavingLives: Indian Air Force ALH Helicopters carried out a Search & Rescue Operation at Niraq in Zanskar valley (Ladakh) & rescued 71 trekkers in the last two days. The trekkers were on the famous ‘Chadar Trek’ when they got stranded due to sudden flooding in the river.” (Photo Courtesy: Twitter/IAF)

वाशिंगटन, 2 जून | अमेरिका ने चीन द्वारा भारत के साथ लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर आक्रामकता दिखाने और अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार संघर्ष का समाधान नहीं करने को लेकर चीन की निंदा की। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भारत के खिलाफ चीनी आक्रामकता के बारे में चिंता जाहिर करते हुए, विदेशी मामलों पर अमेरिकी हाउस कमेटी के अध्यक्ष इलियट एंगल ने सोमवार को कहा कि बीजिंग एक बार फिर “दिखा रहा है कि वह संघर्षों का अंतर्राष्ट्रीय कानून के अनुसार समाधान करने के बजाय अपने पड़ोसियों को धमकाने का इच्छुक है।”

एंगेल ने शी जिनपिंग सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देशों को समान नियमों का पालन करना चाहिए।

उन्होंने चीन से भारत के साथ सीमा संबंधी सवालों को हल करने के लिए मानदंडों का सम्मान करने और कूटनीति और मौजूदा तंत्र का उपयोग करने का आग्रह किया।

यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुए टकराव के मद्देनजर मध्यस्थता की पेशकश के बाद आया है।

अब तक, भारत और चीन दोनों ही सीमा-निर्धारण विवाद को हल करने के लिए स्थापित तंत्र और चैनलों का उपयोग कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

शांगरी-ला डायलॉग में शामिल होने सिंगापुर जाएंगे दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री, कई देशों से होगी बातचीत

Newsdesk

क्या है ‘हरामी नाला’? अमित शाह के दौरे से फिर चर्चा में आया संवेदनशील सीमा क्षेत्र

Newsdesk

बंगाल सरकार ने बाड़ लगाने के लिए 7 दिनों में बीएसएफ को 600 हेक्टेयर जमीन सौंपी: अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading