
बीजिंग, 2 जून | चीन के वुहान शहर ने 14 मई से लगभग 99 लाख लोगों का न्यूक्लिक ऐसिड टेस्ट किया। किसी लक्षण के बिना संक्रमितों की दर सिर्फ दस हजार में 0.303 है। इसके अलाव बड़े पैमाने वाली जांच के परिणामों से जाहिर है कि वुहान में किसी लक्षण के बिना लोगों का अनुपात बहुत नीचा है और ऐसे लोगों से दूसरे लोगों का संक्रमित होने का मामला नहीं पाया गया।
हुपेइ प्रांत के नोवेल कोरोना वायरस कमान ने 2 जून की दोपहर के बाद एक न्यूज ब्रीफिंग में वुहान में न्यूक्लिक ऐसिड जांच की स्थिति की जानकारी दी।
मध्य चीन विज्ञान व तकनीक विश्वविद्यालय के सार्वजनिक स्वास्थ्य कॉलेज के प्रोफेसर लू चुशुन ने बताया कि 14 मई से 1 जून की रात 12 बजे तक वुहान में 98,99,828 लोगों की कोविड-19 जांच की गई, जिसमें कोई पुष्ट मामला नहीं मिला और किसी भी लक्षण बिना के संक्रमितों की संख्या 300 है और उनके संपर्क में आने वाले 1174 लोगों का पता लगाया गया, जिनके न्यूक्लिक ऐसिड जांच परिणाम सब नकारात्मक है।
वुहान शहर के उप महापौर हु यापो ने बताया कि इस जांच का कुल खर्च लगभग 90 करोड़ युआन था, जिसे म्युनिसिपल सरकार ने खर्च किया।
(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)


