35.5 C
Jabalpur
May 1, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

करणवीर को नेपाल में ‘द कसीनो’ की शूटिंग करने की याद आई

Karanvir Bohra recalls shooting for ‘The Casino’ in beautiful Nepal.

मुंबई, 3 जून | अभिनेता करणवीर बोहरा ‘द कसीनो’ के साथ डिजिटल में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इसके अधिकतर हिस्सों की शूटिंग मुंबई में हुई है, लेकिन कुछ ²श्यों को साल की शुरुआत में नेपाल में भी फिल्माया गया है। करणवीर के लिए यह आउटडोर शूटिंग का एक खूबसूरत अनुभव रहा है। इस पर बात करते हुए करणवीर ने बताया, “आउटडोर शूट की अपनी एक अलग ही बात होती है और साल की शुरूआत में नेपाल में इसे फिल्माना मेरे लिए शूटिंग के कुछ बेहद ही खूबसूरत अनुभवों में से एक रहा है।”

उन्होंने आगे कहा, “वहां के लोग, जगह और अवश्य ही वहां का खाना बेहद बेहतरीन है। वहां के लोग गर्मजोशी के साथ आपका स्वागत करते हैं, जिसने हमारे शूटिंग के अनुभवों को और भी यादगार बना दिया है। काठमांडु शूटिंग के लिए एक बेहद ही शानदार लोकेशन है..बहुत ही सुंदर व उम्दा, जिसके चलते हमें वहां अपनी शूटिंग को बढ़ाने में मदद मिली।”

यह आगामी सीरीज एक अमीर, लेकिन विनम्र युवक की कहानी है, जो अपने पिता के मल्टी-बिलियन-डॉलर के कसीनो का वारिस है। इसमें कई रहस्यमयी चीजों व हाई सोसायटी की साजिशों का पदार्फाश होता है।

अन्य ख़बरें

पोते हृदान के 18वें जन्मदिन पर भावुक हुए राकेश रोशन, बताया ‘फेवरेट यंग मैन

Newsdesk

चेहरे पर शून्य भाव और अदा में नारीत्व, अनुपम खेर की 551वीं फिल्म की पहली झलक ने किया हैरान

Newsdesk

गायक से संगीतकार बनने की राह पर श्रेया घोषाल, कहा-हर गायक के अंदर छिपा होता है एक संगीतकार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading